कुख्यात नक्सली वीरू संथाल गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली वीरू संथाल उर्फ बीरू लाल किस्कू को चंद्रमंडी व बिचकोड़वा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई अभियान में गिरफ्���ार किया है.

चकाई . पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली वीरू संथाल उर्फ बीरू लाल किस्कू को चंद्रमंडी व बिचकोड़वा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई अभियान में गिरफ्तार किया है. पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई जिला का कुख्यात नक्सली वीरू संथाल अपने घर बिचकेरवा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर आया हुआ था. इसके बाद बिहार एसटीएफ की विशेष टीम एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. वीरू संथाल पर खैरा एवं चंद्रमंडीह थाना में डकैती, हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट समेत दो नक्सली कांड दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >