द्वारिका यादव हत्याकांड का अभियुक्त माधोपुर से गिरफ्तार

बीते फरवरी महीने में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत बुधवाडीह गांव में हुए चर्चित द्वारिका यादव हत्याकांड में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

चकाई. बीते फरवरी महीने में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत अंतर्गत बुधवाडीह गांव में हुए चर्चित द्वारिका यादव हत्याकांड में पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए चंदमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे माधोपुर पंचायत के सिमरतरी गांव निवासी परमेश्वर पूजहर को गुप्त सूचना के आधार पर माधोपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इस अभियान में अवर निरीक्षक नंदन कुमार राय भी शामिल थे. गौरतलब है कि बीते 25 फरवरी को बुधवाडीह गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता द्वारिका यादव को घर से बुलाकर लाठी डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद मृतक के पुत्र कुंदन यादव ने चंद्रमंडीह थाना में पड़ोसी लाल किशोर यादव, संजय यादव, नरेश यादव, शंभू यादव, परमेश्वर पुजहर सहित चार पांच अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था. इसके बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. गौरतलब है कि जमीन विवाद में द्वारिका यादव के भाइयों ने ही बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >