दो बाइक की टक्कर में मुंगेर निवासी घायल, पटना रेफर

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित राजद कार्यालय के समीप हुई दुर्घटना

जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित राजद कार्यालय के समीप रविवार को दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घायल मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी सुबोध कुमार है. बताया जाता है कि सुबोध कुमार बाइक से जमुई नगर परिषद क्षेत्र के थाना चौक स्थित अपने ससुराल आया था, रविवार को ससुराल से घर लौटने के दौरान राजद कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से सामने से टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया और मौके स्थल से फरार हो गया. घायल की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >