ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव के समीप हुआ हादसा

जमुई. खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर गांव के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक खैरा थाना क्षेत्र के मांगोबंदर गांव निवासी अर्जुन शर्मा का पुत्र बुल्लू शर्मा है. जबकि घायल रघु यादव का पुत्र रणजीत कुमार है. घायल रणजीत कुमार ने बताया कि इस हम दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने थाना क्षेत्र के ढाब काश्मीर गांव गये थे. वहां से घर लौटने के दौरान बल्लोपुर गांव के समीप ईंट लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया. इस दुर्घटना में बुल्लू शर्मा की मौत हो गयी और मैं घायल हो गया. बुल्लू शर्मा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुुुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही खैरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >