बरहट . इस वर्ष मलयपुर का दुर्गा पूजा पंडाल देखने लायक होगा. पश्चिम बंगाल के सुप्रसिद्ध मायापुर मंदिर की तर्ज पर बन रहे इस भव्य पंडाल का निर्माण कार्य जोरों पर है. गुलाबी और नीले बॉर्डर से सजे इस 45 फीट ऊंचे और 45 फीट चौड़े पंडाल में रंग-बिरंगी रोशनी लगायी जा रही है, जो श्रद्धालुओं को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करेगी.
झारखंड के मुस्लिम कारीगर दे रहे कला को अंतिम रूप
गिरिडीह (झारखंड) से आये मुस्लिम कारीगर इस पंडाल को मूर्त रूप देने में दिन-रात लगे हुए हैं. वे कहते हैं कि “धर्म कोई भी हो, आस्था का काम करने से मन को शांति मिलती है. ” कारीगरों ने बताया कि पंडाल को सटीक और आकर्षक बनाने के लिए वे इंटरनेट से भी डिज़ाइन देखकर काम कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने कोलकाता के तेलंगा बगान में भी इसी प्रकार का पंडाल तैयार किया था, जो काफी चर्चित रहा था.
1968 से हो रही है मलयपुर में दुर्गा पूजा
पूजा समिति के संयोजक रूवेन कुमार सिंह उर्फ बुल्ली सिंह ने बताया कि मलयपुर में मां दुर्गा की पूजा वर्ष 1968 से अनवरत होती आ रही है. इसकी शुरुआत उस समय के स्टेशन प्रबंधक वीसी पांडेय ने रेलवे परिसर में की थी. तब से लेकर अब तक यह पूजा स्थानीय लोगों की सहभागिता से एक बड़ी परंपरा का रूप ले चुकी है.मूर्ति निर्माण व सजावट में स्थानीय व बाहरी सहयोग
लखीसराय के मूर्तिकार सियाराम पंडित मां दुर्गा की प्रतिमा को जीवंत रूप देने में जुटे हैं, जबकि पंडाल की सजावट की जिम्मेदारी पतौना गांव के सोनू डेकोरेशन को दी गई है.पूजा संपन्न कराने आएंगे सोनो डूमरी के विद्वान पंडित
पूजा विधिवत रूप से संपन्न हो, इसके लिए सोनो डूमरी के विद्वान पंडित हीरा पांडेय अपनी टीम के साथ पूजा का संचालन करेंगे. वे वर्षों से मलयपुर पूजा समिति से जुड़े रहे हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा कराते हैं.महिलाओं के लिए होगी विशेष व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा से की जायेगी निगरानी
पूजा समिति के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एवं सचिव विनोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने बताया कि रेलवे परिसर में भवन निर्माण के कारण इस बार जगह थोड़ी कम हो गई है, लेकिन श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है. मुख्य द्वार के पास पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है. साथ ही, मेले में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं.पूजा समिति के प्रमुख सदस्य
संरक्षक: नीतीश कुमार (स्टेशन प्रबंधक, जमुई)संयोजक: रूवेन कुमार सिंह उर्फ बुल्ली सिंह
अध्यक्ष: विमल कुमार सिंहसचिव: विनोद कुमार सिंह उर्फ पप्पू
कोषाध्यक्ष: रामदेव रावसदस्य: देवनीति सिंह, विजय सिंह, पंचानन सिंह, बबन गुप्ता, ललन सिंह एवं अन्य.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
