कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में विधायक ने लगवाई हाई मास्ट लाइट

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परिसर में विधायक ने लगवाई हाई मास्ट लाइट

जमुई: विधायक सावित्री देवी के सौजन्य से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सोनो के परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाया गया. विकास योजना अंतर्गत योजना एवं विकास विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 मद में लगाए गए इस सोलर हाई मास्ट लाइट के लगाए जाने की सूचना से छात्राएं व शिक्षकों में हर्ष देखा गया. संचालक संतोष मिश्रा, वार्डेन सुमन कुमारी व एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने विधायक को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लाइट लगने से निसंदेह छात्राओं को काफी फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >