खैरा का 14 वर्षीय छात्र कानपुर से सकुशल बरामद, ट्यूशन जाने के दौरान हुआ था लापता

ट्यूशन जाने के दौरान लापता हुआ 14 वर्षीय छात्र रौनक कुमार कानपुर से सकुशल बरामद हो गया है। परिजनों ने राहत की सांस ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Jamui Missing Student: खैरा (जमुई). खैरा थाना क्षेत्र के परसा गांव का 14 वर्षीय छात्र रौनक कुमार, जो मंगलवार से लापता था, बुधवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया. छात्र के मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. फिलहाल उसे वापस घर लाने की प्रक्रिया चल रही है.

ट्यूशन जाने की बात कहकर निकला था घर से

जानकारी के अनुसार परसा गांव निवासी रूपेश कुमार सिंह का पुत्र रौनक कुमार मंगलवार की सुबह रोज की तरह गोपालपुर ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकला था. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई.

परिजनों ने हर जगह की तलाश

रौनक के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद खैरा थाना पहुंचकर बच्चे की बरामदगी के लिए आवेदन दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

आवेदन मिलने के बाद खैरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इसी दौरान बुधवार को सूचना मिली कि लापता छात्र उत्तर प्रदेश के कानपुर से सकुशल बरामद हो गया है.

कानपुर कैसे पहुंचा, जांच जारी

पुलिस के अनुसार छात्र सुरक्षित है, लेकिन वह किन परिस्थितियों में कानपुर पहुंचा और वहां तक कैसे गया, इसकी जांच की जा रही है. छात्र के वापस आने के बाद उसके बयान के आधार पर पूरे मामले की वास्तविक जानकारी सामने आएगी.

परिवार में लौटी खुशी

Jamui Missing Student: छात्र के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिवार और गांव के लोगों ने राहत की सांस ली. परिजन अब उसके घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: 'मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं', विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >