पटाखा छोड़ने के दौरान नाबालिग झुलसा, भर्ती

नप क्षेत्र के बोधबन तालाब मोहल्ला में बुधवार को पटाखे छोड़ने के दौरान एक नाबालिग बालक झुलस गया.

जमुई. नप क्षेत्र के बोधबन तालाब मोहल्ला में बुधवार को पटाखे छोड़ने के दौरान एक नाबालिग बालक झुलस गया. जिसे परिजन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल नाबालिग बालक बोधबन तालाब मोहल्ला निवासी अश्वनी कुमार का दस वर्षीय पुत्र आयुष्मान कुमार है. बताया जाता है कि आयुष्मान कुमार अपने दोस्तो��� के साथ पटाखा जला रहा था इसी दौरान पटाखा की चपेट में आकर झुलस गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल नाबालिग की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >