मानसिक रूप से बीमार युवक लापता, परिजनों ने लगायी गुहार

थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव नारगंजो निवासी मानिक हेम्ब्रम का 24 वर्षीय पुत्र संजय हेंम्ब्रम बीते 2 मई से लापता हो जाने पर पूरा परिवार चिंतित है.

झाझा. थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव नारगंजो निवासी मानिक हेम्ब्रम का 24 वर्षीय पुत्र संजय हेंम्ब्रम बीते 2 मई से लापता हो जाने पर पूरा परिवार चिंतित है. लापता युवक के परिजन ने बताया वह घर से वह सुबह शौच के लिए निकला था. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. खोजबीन के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. वह मानसिक रूप से बीमार है व उसका रांची से इलाज चल रहा था. उनकी इस स्थिति को देखते हुए परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है. संजय की माता समिता सोरेन ने थाना में पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की बरामदगी को लेकर पुलिस से गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >