नवगठित प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों की हुई बैठक

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में नवगठित प्रबंधकारिणी समिति की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को विद्यालय में हुई.

सोनो. स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में नवगठित प्रबंधकारिणी समिति की परिचयात्मक बैठक गुरुवार को विद्यालय में हुई. प्रभारी प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार ने सभी सदस्यों का एक दूसरे से परिचय कराया और सदस्यों को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नव गठित समिति में सतीश कुमार सिंह को सचिव, शिवम सिंह उर्फ काजल को सहसचिव, रणजीत सिंह को अध्यक्ष, जया वर्णवाल को उपाध्यक्ष, संजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, चुन-चुन सिंह को संरक्षक की जिम्मेदारी मिली है जबकि विनय वर्मा, रामजपो प्रसाद सिंह, मुश्ताक अंसारी,अंजु भगत, भरत राय, रंजीत मोदी, पुष्पा देवी, जाटो रजक, संजीव कुमार दुबे को सदस्य बनाया गया है.अमरनाथ केशरी और राजेश कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि के रुप में चयनित हुए वहीं प्रभारी प्रधानाचार्य निर्दोष कुमार पदेन सदस्य बने है. बैठक में विद्यालय हित को लेकर कई तरह की चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >