जन सुराज की बैठक में चार प्रत्याशियों के नाम पर कराया गया वोटिंग

नगड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को जन सुराज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई.

चकाई . नगड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सोमवार को जन सुराज पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान राहुल सिंह, जमादार सिंह, धर्मेंद्र सिन्हा और रंजीत कुशवाहा ने पार्टी की ओर से विधायक प्रत्याशी के लिए अपना दावा पेश किया. इसके बाद जिलाध्यक्ष की देखरेख में पर्चा के माध्यम से उपस्थित जनता से वोटिंग करायी गयी. सभी वोटिंग पर्ची को डब्बा में बंद कर प्रदेश कार्यालय पटना भेजा गया. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि प्रत्याशी के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय कमेटी तय करेगी. जल्द ही इसकी घोषणा होगी. इस दौरान पार्टी के चारों संभावित प्रत्याशियों और पदाधिकारी ने क्षेत्र के विकास के लिए जनसुराज के सपनों को पूरा करने के लिए शपथ ली. मौके पर वरिष्ठ नेता धर्मदेव यादव, जिप सदस्य अनिल शाह, रामाकांत पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम समापन के बाद चकाई हाई स्कूल परिसर में स्थापित बिहार केसरी पूर्व मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर जनसूराज नेताओं ने माल्यार्पण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >