मणिकुरा आश्रम स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सदस्यों की हुई बैठक

मणिकुरा आश्रम स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सदस्यों की हुई बैठक

झाझा. झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के मणिकुरा आश्रम में बीते रविवार की देर संध्या को आश्रम समिति व मंदिर विकास समिति सदस्यों की एक बैठक पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मौजूद वरिष्ठ सदस्य प्रो आरके सिंह, सुजीत मथुरी, प्रो कामेश्वर यादव ,शंभू यादव, लखन यादव, नागो यादव समेत कई लोगों ने बताया कि यह आश्रम इस इलाके का एक धरोहर है. इसका जीर्णोद्धार अंत्यतआवश्यक है. इसके लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है. ताकि इस जगह को हमलोग और अधिक विकसित कर सकें. सदस्यों ने कहा कि मंदिर बहुत पुराना है. लेकिन इसका जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा है. इसलिए हम सभी को सामूहिक रूप पर उसपर विचार करना है. कार्यक्रम में मौजूद हरिनंदन प्रजापति, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, मंटू कुमार, कुंदन कुमार समेत कई लोगों ने कहा कि जरूरत पड़ी को हमलोग भी मंदिर निर्माण में साथ देंगे ताकि यह मंदिर प्रदेश और देशभर में चर्चित हो सके. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >