बंगाल के युवकों ने जमुई से भागे मासूम को उसके पिता से मिलवाया

बंगाल के युवकों की तत्परता से जमुई से अपने घर से भागे एक मासूम को उसके परिजनों से मिलवाया गया.

बैरकपुर. बंगाल के युवकों की तत्परता से जमुई से अपने घर से भागे एक मासूम को उसके परिजनों से मिलवाया गया. घटना उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, दस वर्षीय एक मासूम टीटागढ़ नगरपालिका के 16 नंबर वार्ड के महिष्यपाड़ा इलाके में बीटी रोड पर भटक रहा था. उसके साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे. यह दृश्य देख पास ही क्लब में बैठे कुछ युवकों ने तुरंत जाकर उसे बचाया और फिर उसके बारे में उससे जानकारी ली. पता चला कि वह बिहार के जमुई जिले का है. वह घर से किसी कारणवश भाग कर यहां पहुंच गया है. इसके बाद इलाके के युवकों ने मामले को समझते हुए तुरंत पुलिस को जानकारी दी और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की. काफी देर बाद अंत में बच्चे के पिता से संपर्क हो पाया. इसके बाद स्थानीय खड़दह थाने की मदद ली गयी. बच्चे को पुलिस के हवाले किया गया, ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके. पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से गुरुवार को बच्चे के पिता श्रवण मांझी टीटागढ़ पहुंचे. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके बच्चे को सकुशल सौंपा. अपने बच्चे को पाकर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उसके पिता ने पुलिस और बचाने वाले युवकों की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >