घरेलू विवाद में विवाहिता की पिटाई, पति और देवर पर मारपीट का आरोप

Jamui Domestic Violence : जमुई नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को एक घरेलू विवाद हिंसक रूप ले लिया. मारपीट में घायल विवाहिता नीलम कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महिला ने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Jamui Domestic Violence : जमुई नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार मोहल्ला में शुक्रवार को घरेलू विवाद हिंसक हो गया. विवाद के दौरान एक विवाहिता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पति और देवर पर लगाया मारपीट का आरोप

घायल महिला की पहचान पुरानी बाजार निवासी गोविंद कुमार की पत्नी नीलम कुमारी के रूप में हुई है. अस्पताल में उपचाररत नीलम ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुराल पक्ष अक्सर उसके साथ मारपीट करता है.

महिला के अनुसार, शुक्रवार सुबह घरेलू बात को लेकर पति से कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि पति तथा देवर ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल नीलम कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को देने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >