जमुई में एक और चाची ने रिश्ते में भती���े से रचायी शादी, वीडियो हुआ वायरल

जिले में एक सप्ताह के भीतर एक और महिला का रिश्ते में भतीजे से विवाह करने का मामला सामने आया है.

जमुई. जिले में एक सप्ताह के भीतर एक और महिला का रिश्ते में भतीजे से विवाह करने का मामला सामने आया है. इस बार मामला सदर प्रखंड के भाटचक गांव में सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां ने अपने ही गोतिया के युवक से शादी कर ली और अपने बच्चों को लेकर फरार हो गयी. महिला ने इस शादी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है और खुद की सुरक्षा की मांग भी की है. जानकारी के अनुसार, गिद्धौर प्रखंड के मोहाली गढ़ की युवती की शादी करीब सात वर्ष पहले भाटचक में हुई थी. उसे तीन बेटे भी हैं. लेकिन पिछले तीन वर्षों से महिला का प्रेम संबंध अपने ही गोतिया के भतीजे से चल रहा था. गुरुवार को दोनों ने गांव के ही एक बांस की झोपड़ी में सिंदूरदान कर विवाह कर लिया. शादी के बाद उन्होंने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया.वीडियो में दोनों यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और इस रिश्ते में किसी तरह की जबरदस्ती नहीं की गयी है. वीडियो में दोनों यह भी कहते दिख रहे हैं कि यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए लड़की के माता-पिता जिम्मेदार होंगे. इधर, महिला के पहले पति स्टेशन रोड पर ऑटो मैकेनिक का काम करता है. गौरतलब है कि ठीक सात दिन पहले भी सदर प्रखंड क्षेत्र में एक बच्ची की मां ने अपने भतीजे से शादी कर ली थी. उक्त मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिकेरिया गांव में सामने आया था, जहां एक महिला ने अपने पति और बच्ची को छोड़कर रिश्ते में लगने वाले भतीजे से शादी कर ली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >