मधुमक्खियों के हमले में वट वृक्ष की पूजा करने आयी कई महिलाएं हुईं घायल

चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन काली मंदिर के प्रांगण अवस्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में आई सुहागिन महिलाओं पर मधुमक्खियों ने एकाएक हमला बोल दिया.

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन काली मंदिर के प्रांगण अवस्थित वट वृक्ष की पूजा अर्चना के लिए बड़ी संख्या में आई सुहागिन महिलाओं पर मधुमक्खियों ने एकाएक हमला बोल दिया. इस हमले में एक दर्जन से अधिक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं. सभी महिला वट सावित्री पूजा के अवसर पर वट वृक्ष की पूजा अर्चना करने यहां पहुंची थी. उस वट वृक्ष पर मधुमक्खी का छत्ता था. महिलाएं पूजा अर्चना में तल्लीन थी. इसी बीच किसी पक्षी ने मधुमक्खी के छत्ते पर चोंच मार दिया. जिसके कारण मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद महिलाओं पर हमला बोल दिया. एकाएक हुए इस हमले ने महिलाएं को संभलने का मौका भी नहीं दिया. जिसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं घायल हो गयीं. इधर, हमले के बाद महिलाओं ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. घायलों में स्थानीय सरपंच मीणा देवी सहित काजल कुमारी, पूजा देवी, सपना देवी, माधुरी देवी, संतोषी देवी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >