बाइक लूट के 15 मिनट बाद बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र के खैरमा के समीप 26 नवंबर की देर रात हुए बाइक लूटकांड का पुलिस ने महज 15 मिनट में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है.

जमुई. नगर थाना क्षेत्र के खैरमा के समीप 26 नवंबर की देर रात हुए बाइक लूटकांड का पुलिस ने महज 15 मिनट में सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के हांसडीह निवासी फाल्गुनी यादव को गिरफ्तार किया और लूटी गयी बाइक बरामद कर ली. बुधवार को पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी प्रभात कुमार पांडेय से हथियार के बल पर खैरमा के समीप 20 हजार रुपये नकद और बाइक की लूट की गयी थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए खैरमा बाजार से अपराधी को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधी फाल्गुनी यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. एसपी ने बताया कि यह सफलता नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक रूबी कुमारी की अगुवाई में मिली है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता और कुशलता का परिचय दिया. प्रेसवार्ता में एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >