ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा झाझा-मुख्य मार्ग में रविवार को जीनहारा पेट्रोल पंप से पांच सौ गज दूर ट्रक की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी.

लक्ष्मीपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहबरवा झाझा-मुख्य मार्ग में रविवार को जीनहारा पेट्रोल पंप से पांच सौ गज दूर ट्रक की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी. मृतक की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडरौन गांव का रहने वाला 70 वर्षीय श्याम सिंह पिता स्व केदार सिंह के रूप में की गयी. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए सड़क जाम को तुड़वाने के लिए ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को तुड़वाया. उसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने हेतु जमुई सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बारे में जानकारी मिली कि मृतक लूना मोपेड पर सवार होकर बरमनिया गांव की ओर से अपना खेत देखकर अपने गांव पीडरौन जा रहे थे. जो ही मुख्य मार्ग पर आए उधर से माल लोड कर आ रहे ट्रक ने मृतक को कुचल दिया. जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मौत की खबर सुन मृतक के घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >