जमुई. लखीसराय जिले के कुंदर के समीप मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की वजह चलती बाइक पर आई अचानक झपकी बताई जा रही है, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गौरव कुमार किसी बारात में शामिल होने के लिए लखीसराय गया था और मंगलवार सुबह बाइक से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान कुंदर के पास चलते समय उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे उसकी तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी. दुर्घटना में गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
कुंदर के पास सड़क हादसे में युवक घायल, भर्ती
लखीसराय जिले के कुंदर के समीप मंगलवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
