अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.

Road Accident: जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा मोहल्ला के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है.

सड़क किनारे घायल पड़ा मिला व्यक्ति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा था. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए डायल 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.

डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है.

घायल की पहचान अब तक नहीं

घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. उसकी गंभीर स्थिति के कारण वह अपना नाम, पता या अन्य जानकारी बताने की स्थिति में नहीं है. इससे यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस गांव का रहने वाला है और कहां जा रहा था.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

Road Accident: पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश में जुटी है. साथ ही घायल व्यक्ति की पहचान कराने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं. चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >