बांगरडीह गांव की ममता ने जिले का नाम किया रोशन

ममता कुमारी ने आइआइटी रूड़की से ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के बांगरडीह गांव के रहने वाले किसान ब्रजभूषण सिंह की बेटी ममता कुमारी ने आइआइटी रूड़की से ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. ममता ने इस परीक्षा में 280 रैंक हासिल कर गांव, प्रखंड सहित जिले का नाम रोशन किया है. उसका का यह दूसरा प्रयास था. प्रथम प्रयास में इन्हें 1257वां रैंक आया था. ममता बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है. मैट्रिक व इंटर करने के बाद उसने आइआइटी में अपना परचम लहराया. उन्होंने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा प्लस टू उच्च कन्या माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर व बीएससी केकेएम कॉलेज जमुई से की है. इनकी सफलता पर परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >