महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित महात्मा गांधी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यावस्त के नेतृत्व में पुण्यतिथि पर गांधी को याद किया गया.

झाझा . नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित महात्मा गांधी चौक पर सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यावस्त के नेतृत्व में पुण्यतिथि पर गांधी को याद किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्यावस्त ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं. वे अहिंसा के पुजारी थे और सत्य व एकता के बल पर उन्होंने भारत की तकदीर बदली. उन्होंने बताया कि 30 जनवरी 1948 को देश ने अहिंसा, सत्य और एकता के लिए खड़े एक महान नेता को खो दिया. स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ महात्मा गांधी ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया. अंत में उन्होंने उपस्थित लोगों से गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. इस मौके पर बालेश्वर यादव, महादेव ठाकुर, शंभू प्रसाद, नंद किशोर विश्वकर्मा, सुनीता देवी, मनोज कुमार, श्यामदेव प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >