जयंती पर याद किये गये महराज अग्रसेन

अग्रवाल पंचायत भवन के प्रशाल में अग्रवाल समाज के प्रथम पुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनायी गयी.

प्रतिनिधि, झाझा अग्रवाल समाज की पितृ संस्था अग्रवाल पंचायत समिति की ओर से अग्रवाल पंचायत भवन के प्रशाल में अग्रवाल समाज के प्रथम पुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता अप्रवासी झाझा निवासी अब कोलकाता निवासी राजकुमार सुल्तानियां ने की. इसमें अग्रसेन जी की आरती, पूजन व प्रसाद अर्पित कर सभी अग्र बंधुओं ने अपने पूर्वज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उनके बताये हुए पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. समाजसेवी सीताराम पोद्दार, संतोष झुनझुनवाला, कैलाश अडूकिया आदि ने बताया कि महाराज अग्रसेन ने अपने शासन काल में एक ईंट और एक रुपए की आर्थिक और सामाजिक अर्थव्यवस्था की स्थापना की. लोकतांत्रिक शासन, आर्थिक समरूपता और सामाजिक समरसता को अपने जीवन का मूल आदर्श बनाया. साथ ही साथ समिति द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष प्रभाष बंका, महामंत्री सौरभ गोयल, देवी सुल्तानियां, मनोज बंका, संजय जालान, बिहारी लाल बंका, अनिल अग्रवाल, अजय छापड़िया, सुरेश अग्रवाल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >