जमुई में लग्जरी कार से 380 लीटर विदेशी शराब जब्त, बोकारो के दो तस्कर गिरफ्तार, बेगूसराय जा रही थी खेप

Jamui News : जमुई उत्पाद विभाग को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. एक लग्जरी कार से 380 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की गई है. इस मामले में झारखंड के बोकारो के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

Jamui News : बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच जमुई उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. सिकंदरा पुरानी बाजार पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है. इस कार्रवाई में झारखंड के बोकारो निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

वाहन जांच अभियान में मिली बड़ी सफलता

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जमुई के रास्ते अवैध शराब की बड़ी खेप तस्करी कर ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही उत्पाद पुलिस ने जिलेभर में वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार पुल के समीप एक संदिग्ध स्कोडा कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई.

तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 46 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. जब्त शराब की कुल मात्रा 380.160 लीटर बताई गई है. इसके बाद कार और शराब को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया.

बोकारो के दो तस्कर गिरफ्तार

कार में सवार दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी पहचान झारखंड के बोकारो जिला निवासी धनेश्वर कुमार और प्रकाश कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग की टीम दोनों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है.

बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी शराब

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया है कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बिहार के बेगूसराय जिले के जीरोमाइल ले जाई जा रही थी. पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति किसके लिए की जा रही थी.

न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब, लग्जरी कार और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए वाहन जांच और विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >