चुरहेत काली मंदिर के समीप काफी नीचे झूल रहा बिजली का तार

सोनो के चुरहेत काली मंदिर के पास बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोग विभाग से मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

सोनो (जमुई). चुरहेत गांव स्थित काली मंदिर के समीप सड़क किनारे बिजली का तार काफी नीचे झूल रहा है जिससे लोग भय में है. लोगों का मानना है कि यह खतरे का कारण बन गया है. इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि चुरहेत गांव और काली मंदिर के बीच पुल के समीप बिजली का तार जमीन से लगभग छह से साढ़े छह फीट की ऊंचाई पर लटक रहा है.

दहशत में रहते हैं छात्र व ग्रामीण

इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु, छात्र-छात्राएं और दोपहिया वाहन गुजरते हैं. ऐसे में कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और अधिक जोखिम भरी हो जाती है. यदि कोई लंबा वाहन या राहगीर तार की चपेट में आ गया तो बड़ा हादसा हो सकता है. लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द झूल रहे तार की मरम्मत कर उसे सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय कुमार मिश्रा

विनय कुमार मिश्रा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनो (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, अपराध, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >