विवाह करने कोर्ट पहुंचे प्रेमी-युगल, दोनों के अभिभावक आपस में भिड़े

जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार दोपहर बाद प्रेमी युगल का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया. जब मुख्य सड़क पर प्रेमी युगल के अभिभावक आपस में भिड़ गए.

फोटो 19 कोर्ट परिसर में मौजूद प्रेमी प्रेमिका जमुई. जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार दोपहर बाद प्रेमी युगल का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया. जब मुख्य सड़क पर प्रेमी युगल के अभिभावक आपस में भिड़ गए. मामला उस वक्त सामने आया जब शेखपुरा जिले के रहने वाले प्रेमी युगल शादी करने के लिए जमुई कोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान लड़की के परिजन भी वहां पहुंच गए और कोर्ट परिसर के सामने ही हंगामा करने लगे. शेखपुरा निवासी प्रेमी साजन कुमार ने बताया कि वह बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता है तथा शेखपुरा में रहने वाली मुस्कान कुमारी की मुलाकात कॉलेज जाने के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी और लगभग 3 साल से दोनों एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे. दोनों बीते 10 सितंबर को घर से भाग निकले और जमुई में शादी कर ली. जब दोनों शादी करने के लिए न्यायालय पहुंचे, तब उनके परिजन भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे. बताते चलें कि इस मामले में प्रेमिका के पिता ने शेखपुरा जिले के सिरारी थाना में बीते 10 सितंबर को अपहरण का मामला भी दर्ज कराया है. तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. वही हो-हंगामा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ भी लग गयी. वहीं शाम तक प्रेमी युगल के अभिभावक कोर्ट परिसर में ही जमे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >