धूमधाम के साथ भगवान श्रीराम की निकली बरात

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम विवाह चकाई बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से राम विवाह के मौके पर राम बरात निकाली गयी.

चकाई. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम विवाह चकाई बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से राम विवाह के मौके पर राम बरात निकाली गयी. इस अवसर पर राम विवाह के आयोजनकर्ता मनी शंकर केशरी द्वारा एक सजे रथ पर भगवान श्रीराम दूल्हा सरकार, माता सीता, भैया लखनलाल व हनुमान के स्वरूप को विधि विधान के साथ दूल्हा-दुल्हन के रूप में रथ पर बिठाकर भव्य बरात की झांकी निकाली गयी. बरात निचे बाजार स्थित राम जानकी मंदिर से चलकर चकाई चौक, रेफरल अस्पताल, थाना मोड़, सरकारी बस पड़ाव, जय प्रकाश चौक, चकाई मोड़, ब्लॉक हनुमान मंदिर होते हुए तथा बरात का नगर भर्मण कराते हुए पुनः बरात राम जानकी मंदिर लौटी. इसके पूर्व बरात में बड़ी संख्या में बराती के रूप में महिलाओं के साथ साथ श्रद्धालु भक्तों ने भी भाग लिया. जम कर दूल्हा सरकार श्रीराम, माता सीता के जयकारे लगाए गये. वहीं ढोल बाजे, बेंजो आदि के धुन पर बरातियों ने जम कर नृत्य किया तथा खूब पटाखे फोड़े. रास्ते में बरातियों. के लिए चाय, काफ़ी, जलपान आदि की भी व्यवस्था आयोजक द्वारा की गई. मौके पर कृष्णा केशरी, राजकुमार केशरी, रितेश केशरी, राहुल केशरी, ओमप्रकाश केशरी, पवन केशरी, संतोष केशरी, संजय गुप्ता, शिव जी केशरी, करू केशरी, जितेंद्र केशरी, ओंकार केशरी, बबलू गुप्ता, शंभू केशरी, अरविंद केशरी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >