गिट्टी लदे ट्रक से पांच बोतल शराब बरामद, चालक-उपचालक फरार

पुलिस ने धपरी मोड़ के समीप एक ओवरलोडेड गिट्टी लदे ट्रक को जब्त किया है. ट्रक की तलाशी के दौरान केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी

झाझा. पुलिस ने धपरी मोड़ के समीप एक ओवरलोडेड गिट्टी लदे ट्रक को जब्त किया है. ट्रक की तलाशी के दौरान केबिन से पांच बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस को देखते ही चालक और उपचालक वाहन छोड़कर फरार हो गये. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार झारखंड से गिट्टी लादकर जमुई की ओर जा रहे एक ट्रक के अनियंत्रित एवं ओवरलोड होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं राजेश कुमार दलबल के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुए. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक चालक एवं उपचालक धपरी मोड़ के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर मौके से फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की. जांच के दौरान ट्रक में ओवरलोड गिट्टी पायी गयी. वहीं केबिन की तलाशी लेने पर पांच बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक संख्या BR 52G 5640 को जब्त कर लिया गया है. ट्रक मालिक, चालक एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फरार चालक और उपचालक की पहचान तथा मामले की अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >