बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने रविवार को अपने यात्रा के क्रम में शहर के उझंडी मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई कर पौधारोपण किया.

जमुई. बाबा गणिनाथ सेवा टीम ने रविवार को अपने यात्रा के क्रम में शहर के उझंडी मुहल्ला स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में पहुंचकर साफ-सफाई कर पौधारोपण किया. इस दौरान लोगो को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया. अभियान का नेतृत्व टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता ने किया. उनके साथ प्रमोद कुमार, सोनू कुमार, श्रेयस राज, श्रेयसी नीलम, इंजीनियर दयाशंकर, टिंकू कुमार तथा ठाकुरबाड़ी मंदिर के पंडित उपस्थित रहे. सभी सदस्यों ने मिलकर मंदिर परिसर की साफ़-सफाई की. इस अवसर पर कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. अभियान के दौरान मंदिर परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला. ग्रामीणों ने बाबा गणिनाथ सेवा टीम के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >