किऊल नदी में स्नान करने उतरा मजदूर लापता, NDRF के साथ तलाश में जुटी पुलिस

बरहट में किऊल नदी में स्नान करने गए एक मजदूर के लापता होने से हड़कंप मच गया है. बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और मजदूर की तलाश जारी है.

बरहट (जमुई) : मलयपुर थाना क्षेत्र के पतनेश्वर मंदिर परिसर में बन रहे गेस्ट हाउस में काम करने वाला एक मजदूर किऊल नदी में स्नान करने के दौरान लापता हो गया. घटना के बाद साथी मजदूरों और पुलिस ने नदी में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद NDRF की टीम को बुलाया गया है.

बहनोई के साथ नदी में नहाने गया था मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के अगहरा निवासी मुन्ना मांझी गेस्ट हाउस में सीढ़ी की ढलाई का काम पूरा करने के बाद अपने बहनोई शंकर मांझी के साथ किऊल नदी में स्नान करने गया था. दोनों नदी में नहा रहे थे. कुछ देर बाद शंकर नदी से बाहर निकल आया.

नदी से बाहर आने के बाद उसने मुन्ना को दोबारा देखा, लेकिन वह नजर नहीं आया. आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर शंकर ने शोर मचाया. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने भी नदी में उसकी तलाश शुरू की.

NDRF टीम को बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद NDRF टीम को बुलाया गया.

फिलहाल पुलिस और NDRF की टीम नदी में मजदूर की तलाश में जुटी है. पुलिस के अनुसार तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >