बजरंगमली मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा का आयोजन

प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के डोमाचक गांव में बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के डोमाचक गांव में बजरंगबली प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 101 महिलाएं शामिल थी. कलश यात्रा गांव के समीप से ही गुजरी जमखार नदी के किनारे नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर डोमाचक तथा सूजनी गांव का भ्रमण करते जमखार नदी के ही लदवा घाट तक गयी. वही से वैदिक मंत्रोचारण के बाद पवित्र जल भरकर पुनः उसी रास्ते होकर मंदिर प्रांगण में लाकर रखा गया. इस कार्यक्रम को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ था. लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. उक्त जानकारी देते हुए आयोजक उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति स्थापन को लेकर गुरुग्राम बौंसी के विद्वान पंडित आचार्य संपूर्णानंद तिवारी, पंडित सायंतन घोषाल, पंडित आदित्य पांडेय, पंडित अभिषेक मिश्र को बुलाया गया है. इनके अलावे पुरोहित वकील पांडेय को भी बुलाया गया है. यजमान के रूप में नीरज कुमार सिंह तथा उनकी पत्नी के हाथों सभी कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जाएगा. गुरुवार को 23 अप्रैल को रामधुन के बाद मूर्ति की स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा का कार्य सम्पन्न कराया जाएगा. यात्रा में संजय कुमार सिंह, बीरेंद्र सिंह, कुंदन ठाकुर, बिनोदी यादव, हेतल यादव के अलावे ग्रामीण का पूरा सहयोग मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >