दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर रेलवे का बड़ा तोहफा: झाझा होकर चलेंगी 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट्स और टाइम-टेबल

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 18 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इनमें से कई महत्वपूर्ण ट्रेनें झाझा स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

जमुई, झाझा. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न मार्गों पर 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इनमें कई ट्रेनें झाझा स्टेशन होकर गुजरेंगी और यहां ठहराव भी दिया गया है. इससे झाझा सहित आसपास के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है.

हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल का झाझा में ठहराव

आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे. यह ट्रेन बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा समेत प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

दूसरी हावड़ा-रक्सौल स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे. इन ट्रेनों का भी झाझा समेत निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

सियालदह-पटना और सियालदह-सीतामढ़ी स्पेशल की सुविधा

गाड़ी संख्या 03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 12:20 बजे सियालदह से रवाना होगी और उसी दिन शाम 3 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03136 पटना-सियालदह स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:30 बजे पटना से रवाना होगी.

यह ट्रेन नैहाटी, बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह और झाझा होकर चलेगी.

वहीं 03133 सियालदह-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में सात-सात फेरे होंगे और झाझा में ठहराव रहेगा.

गोरखपुर और मधुबनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. वापसी में 03132 गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में 14-14 फेरे होंगे. इन ट्रेनों का झाझा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.

इसी तरह 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. इन ट्रेनों का भी झाझा स्टेशन पर ठहराव होगा.

आसनसोल-पटना और आसनसोल-गोरखपुर स्पेशल भी शामिल

गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. वापसी में 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल भी रविवार को चलेगी. दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह और झाझा में ठहराव रहेगा.

इसके अलावा 03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 03528 गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. दोनों ट्रेनों का भी झाझा में ठहराव होगा.

सामान्य, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा

रेलवे की ओर से इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. इससे त्योहार के दौरान घर लौटने और अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा.

बुकिंग की तारीख जल्द होगी जारी

आसनसोल मंडल के सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इन पूजा स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग शुरू होने की तिथि की जानकारी जल्द जारी की जाएगी. रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आवागमन की सुविधा बढ़ाना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >