झाझा में शुरू हुआ पांच दिवसीय क्रिकेट समर कैंप, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा हुनर निखारने का मौका
Jamui News : जमुई जिले के झाझा में क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. रेलवे चांदमारी मैदान में शुरू हुए पांच दिवसीय क्रिकेट समर कैंप में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. कैंप के माध्यम से युवा क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें.
