जीविका कर्मी की बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में हुआ इलाज

प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मियों पर भी पड़ने लगा है.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब आम लोगों के साथ-साथ सरकारी कर्मियों पर भी पड़ने लगा है. बुधवार को जीविका की जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अनुप्रिया कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. जानकारी के अनुसार, वह शहर के सोहजाना स्थित जीविका कार्यालय जा रही थीं. इसी दौरान तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें चक्कर आने लगा और उनकी स्थिति असहज हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही साथ मौजूद अन्य जीविका कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा शादाब अहमद ने उनका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकीय देखरेख और आवश्यक दवाएं दिये जाने के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ. डा शादाब अहमद ने बताया कि अत्यधिक गर्मी जैसे हालात के कारण उन्हें चक्कर आ गया था. समय पर अस्पताल पहुंचाने से स्थिति नियंत्रित हो गयी. फिलहाल, उनकी तबीयत सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >