जनसुराज का उद्देश्य व्यवस्था का परिवर्तन करना – सुभाष

जन सुराज के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा गुरुवार को जमुई पहुंचे, जहां सतगामा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी.

जमुई. जन सुराज के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा गुरुवार को जमुई पहुंचे, जहां सतगामा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार ने की. मौके पर जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी प्रखंडों के पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रदेश महासचिव सुभाष कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में व्यवस्था परिवर्तन है और पार्टी इसी संकल्प को लेकर लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने पार्टी के पांच संकल्पों को दोहराते हुए कहा कि जन सुराज की सरकार बनाकर ही वास्तविक बदलाव संभव होगा. बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया. बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा, विचार मंच जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, संजीव सिंह, हिमांशु शेखर, रूपेश सिंह, अनिल साह, प्रदीप चौधरी, रमाकांत पासवान, दिनेश राम, भूदेव रजक, नौशाद अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >