38 डिग्री तापमान के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जानिए आज सदर अस्पताल में किस डॉक्टर की है ड्यूटी

Jamui Weather: जमुई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

जमुई से पंकज कुमार की रिपोर्ट

Jamui Weather: सदर अस्पताल जमुई के पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी दोनों पालियों में डॉ जीके सुमन मरीजों का उपचार करेंगे. सामान्य बीमारियों से संबंधित मरीज उनसे परामर्श ले सकते हैं.

हड्डी, आंख और दांत रोग विशेषज्ञों की ड्यूटी

आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ नेहा सिंह और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देंगे. हड्डी, आंख और दंत रोग से संबंधित मरीज इन चिकित्सकों से इलाज करा सकते हैं.

मानसिक स्वास्थ्य और टीबी मरीजों के लिए व्यवस्था

मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष तथा टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. मानसिक स्वास्थ्य और क्षय रोग से संबंधित मरीज निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर परामर्श प्राप्त कर सकते हैं.

बच्चों और सर्जरी विभाग की जिम्मेदारी

पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ अमित रंजन बच्चों का इलाज करेंगे. वहीं सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्युञ्जय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. शल्य चिकित्सा से जुड़े मरीज इनसे संपर्क कर सकते हैं.

पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और अन्य विभाग

आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी क्लिनिक में डॉ संजय राम और एसएनसीयू में डॉ अनुरंजन अपनी सेवाएं देंगे.

महिला ओपीडी की ड्यूटी सूची

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों को परामर्श देंगी. महिला रोग संबंधी मरीज इनसे इलाज करा सकती हैं.

लेबर रूम में तैनात रहेंगी ये चिकित्सक

लेबर रूम की पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह, दूसरी पाली में डॉ शालिनी और तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा की ड्यूटी निर्धारित की गई है. प्रसूति सेवाओं के लिए यह व्यवस्था की गई है.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध

इमरजेंसी कक्ष की पहली पाली में डॉ अंशुल अनुराग, दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार मरीजों को चिकित्सा सेवाएं देंगे. आपात स्थिति में मरीज सीधे इमरजेंसी विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

एनेस्थीसिया विभाग में इन चिकित्सकों की ड्यूटी

पहली पाली में डॉ रघुनंदन कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ मनीष कुमार एनेस्थीसिया विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बिजली समस्या होने पर यहां करें संपर्क

शहर में बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता 7763814452, 7763814453 तथा 7763818053 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

ALSO READ: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बन साइबर 26 हजार रुपये की ठगी, नवजात के इलाज के लिए रखी रकम साफ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >