रात में युवक के साथ स्कूटी से निकली युवती को युवकों ने रोका, बदतमीजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

जमुई में एक युवक के साथ स्कूटी से जा रही युवती के साथ कुछ लोगों ने कथित रूप से बदतमीजी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जमुई में रात के समय युवक के साथ स्कूटी से जा रही एक युवती को कुछ लोगों द्वारा रोककर कथित रूप से बदतमीजी करने का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बताया जा रहा है कि वीडियो 19 सितंबर की शाम का है.

स्कूटी रोककर युवती से की गयी पूछताछ

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक के साथ स्कूटी से जा रही युवती को कुछ लोग रोक लेते हैं. इसके बाद युवक और युवती से पूछताछ की जाती है. इसी दौरान युवती के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया जाता दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया.

किसी ने नहीं की थी पुलिस से शिकायत

बताया गया कि घटना को लेकर शुरुआत में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गयी थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर उपलब्ध सामग्री के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कथित रूप से पीड़ित युवक-युवती की पहचान की.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, आरोपितों पर कार्रवाई

पुलिस के अनुसार मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर ली गयी है और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

जमुई डीएम नवीन ने भी घटना की पुष्टि की है. घटना से संबंधित जानकारी जमुई प्रशासनिक ग्रुप में भी साझा की गयी है. पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >