जमुई में ICT लैब के कंप्यूटर हटाने पर मचा हड़कंप, गांववालों के आरोपों पर हेडमास्टर ने क्या दी सफाई

Bihar News: जमुई के सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरधोडीह में ICT लैब के कंप्यूटर हटाने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है. ग्रामीण इसे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला बता रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं.

Bihar News: बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सरधोडीह से कंप्युटर ले जाने का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रामीण रिटायर्ड हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाकर प्रदर्शन भी किए हैं.

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे वीडियो में स्कूल के सेवानिवृत्त प्रभारी हेडमास्टर नीरज कुमार को एक मारुति वेगनर कार में कंप्यूटर सिस्टम लोड करते हुए देखा जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये कंप्यूटर स्कूल की ICT लैब के हैं. वीडियो सामने आते ही इलाके में चर्चा तेज हो गई. लोग इसे सरकारी संपत्ति की चोरी बता रहे हैं.

प्रधानाध्यापक ने क्या कहा?

हालांकि, इस मामले में प्रभात खबर से बातचीत में रिटायर्ड हेडमास्टर ने कहा कि ICT लैब को निरस्त करने का पत्र विभाग के तरफ से जनवरी 2025 में ही आया था. संबंधित कांट्रेक्टर को भी लेटर भेजा गया कि कंप्युटर ले जाइए. मेंटेनेंस में दिक्कत हो रही है. चोरी भी हो सकती है. तो कौन जवाब देगा?

उसके बाद फिर 10 फरवरी को DEO द्वारा सभी विद्यालयों के लिए पत्र निकाला गया. जहां-जहां ICT लैब का कंप्युटर रखा गया था. लेटर में प्रधानध्यापक से पूछा गया कि आपके यहां से कंप्युटर ले जाया गया या नहीं इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं. प्रधानध्यापक ने आगे बताया कि मैं उसके बाद कांट्रेक्टर से बात किया कि मैं रिटायर्ड हो गया हूं. आप आकर कंप्युटर ले जाइए. गाड़ी कांट्रेक्टर की थी. मैं शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के समय आया और कंप्युटर सुपुर्द कर दिया.

दो साल पहले बनी थी ICT लैब

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो वर्ष पहले विद्यालय में लगभग 20 कंप्यूटर के साथ ICT लैब बनाई गई थी. कुछ समय बाद लैब बंद हो गई. अब अचानक कंप्यूटर हटाने का वीडियो सामने आने से शक और गहरा गया है.

अभिभावकों का आरोप है कि यदि कंप्यूटर विभागीय प्रक्रिया के तहत हटाए गए हैं, तो उसके दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं. बिना सूचना इस तरह सामान ले जाना गलत है.

ग्रामीणों और छात्रों का प्रदर्शन

मामले को लेकर ग्रामीणों और छात्रों ने विरोध जताया. स्कूल परिसर के बाहर प्रदर्शन की खबर भी सामने आई है. लोगों ने शिक्षा विभाग से पारदर्शिता की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. फिलहाल स्कूल में ग्रामीणों ने भी ताला जड़ दिया है और एक ताला स्कूल के तरफ से भी लगाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में ताला खुलेगा और मामले की जांच की जाएगी.

Also Read: मधुबनी की धरती से निकलेगा मिथिला का 2000 साल पुराना इतिहास, अब यहां पर होगी खुदाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >