सदर अस्पताल जमुई अपडेट : आज ओपीडी से इमरजेंसी तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी तैनाती, देखें पूरा रोस्टर

Jamui Sadar Hospital OPD Schedule : सदर अस्पताल जमुई में आज के लिए ओपीडी, महिला ओपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम, एसएनसीयू और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, ताकि मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

जमुई से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Jamui News : जमुई सदर अस्पताल में आज पुरुष ओपीडी में पहली और दूसरी दोनों पालियों में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष की ड्यूटी लगाई गयी है. वहीं टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार और पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से संबंधित विभाग में निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की है.

सर्जरी, ओटी और जांच सेवाओं की भी पूरी व्यवस्था

सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद तैनात रहेंगे. आई ओटी की जिम्मेदारी डॉ गौरव हेंब्रम को सौंपी गई है, जबकि जेनरल ओटी में भी डॉ एजाज अहमद अपनी सेवाएं देंगे. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम मरीजों की सेवा में मौजूद रहेंगे. गंभीर और विशेष उपचार वाले मरीजों के लिए अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं.

एसएनसीयू और इमरजेंसी में चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवा

नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में डॉ अमित रंजन की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं इमरजेंसी सेवा को सुचारु रखने के लिए तीन पालियों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ मृत्युंजय कुमार, दूसरी पाली में डॉ एमके पंडित और तीसरी पाली में डॉ अमित कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

महिला ओपीडी और लेबर रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ निधि तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया मरीजों को परामर्श देंगी. वहीं लेबर रूम में पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा, दूसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी और तीसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह की ड्यूटी लगाई गई है. गर्भवती महिलाओं और प्रसूता मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है.

एनेस्थीसिया विभाग में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात

ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए एनेस्थीसिया विभाग में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद और तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन अपनी सेवाएं देंगे. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सभी विभागों में पर्याप्त चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >