जमुई स्टेशन की बदलेगी सूरत, 4.5 करोड़ से होगा विस्तार, लंबे जाम से मिलेगी मुक्ति

Jamui: रेल विभाग ने जमुई मॉडल स्टेशन के आधुनिकरण के लिए 4.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की है. इस योजना के तहत नई रेल लाइन, शटिंग नेक और गुड्स वार्फ का निर्माण शुरू हो गया है. इससे मालगाड़ियों के संचालन में आसानी होगी और सबसे बड़ी राहत शहरवासियों को रेलवे फाटक पर लगने वाले घंटों के जाम से मिलेगी.

Jamui: जमुई रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और माल ढुलाई व्यवस्था को सही करने की दिशा में रेल विभाग ने एक बड़ी पहल की है. स्टेशन के इन्फ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए विभाग ने साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है. वर्षों से लंबित मांगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. इसमे प्लेटफाॅर्म, रेल लाइन, गुड्स वार्फ और अन्य आवश्यक ढांचागत सुविधाओं के विस्तार से स्टेशन की कार्यक्षमता को बढ़ाया जायेगा.

मालगाड़ी सेटिंग नेक व गुड्स वार्फ का होगा विस्तार

इस योजना के तहत दिल्ली एंड की ओर प्लेटफाॅर्म संख्या 1 पर मालगाड़ी सेटिंग यार्ड का विस्तार किया जायेगा. हावड़ा एंड की ओर प्लेटफाॅर्म संख्या 2 की तरफ एक नया गुड्स वार्फ विकसित किया जायेगा. इसके साथ-साथ लगभग एक किलोमीटर लंबी नई रेल पटरी भी बिछाई जायेगी तथा रास्ता भी बनाया जायेगा. इससे मालगाड़ियों की आवाजाही और संचालन पहले से अधिक सुचारू हो सकेगा. निर्माण काम के पहले चरण में प्लेटफाॅर्म संख्या दो की ओर आउटर सिग्नल के आगे भूमि चिह्नित कर मिट्टी भराई का काम तेजी से किया जा रहा है.

एक किलोमीटर नई रेल लाइन से बढ़ेगी परिचालन क्षमता

प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर सेटिंग नेक का निर्माण किया जायेगा, जबकि प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर आधुनिक गुड्स वार्फ तैयार होगा. यहीं मालगाड़ियों की सेटिंग के साथ पार्सल लोडिंग और अनलोडिंग की व्यवस्था की जायेगी. इस साइड भी एक अतिरिक्त रेल लाइन डाली जायेगी, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक बेहतर होगा.

मजदूरों के लिए भी बेहतर सुविधाएं

रेल विभाग ने विस्तार योजना में केवल ढांचागत विकास ही नहीं, बल्कि सेटिंग नेक में कार्यरत मजदूरों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है. यहां वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल, शेड सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा. इससे भीषण गर्मी, ठंड या बारिश में काम करने वाले श्रमिकों को राहत मिलेगी.

रेलवे क्रॉसिंग गेट पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत

फिलहाल प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर स्थित सेटिंग यार्ड में मालगाड़ियों की आवाजाही के दौरान रेलवे क्रॉसिंग गेट को 40 से 45 मिनट तक बंद रखना पड़ता है. इस कारण दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को होती है. जिन्हें समय पर अपने स्टॉपेज तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर शटिंग नेक और प्लेटफाॅर्म संख्या दो पर गुड्स वार्फ के संचालन से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले स्टेशन मास्टर

स्टेशन मास्टर नीतीश कुमार ने कहा कि जमुई रेलवे स्टेशन पर विस्तार का काम शुरू हो चुका है. गुड्स वार्फ और शटिंग नेक निर्माण को लेकर मिट्टी भराई का काम तेजी से किया जा रहा है. निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन की सुविधाएं बढ़ेंगी और आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के इस जिले के 2.16 लाख किसानों की रुक सकती है सरकारी किस्त, कृषि विभाग का अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >