गिद्धौर के युवा लेखक रूपेश कुमार अपनी लेखनी से बना रहे राष्ट्रीय पहचान, कई किताबें पाठकों में लोकप्रिय

बिहार के जमुई जिले के युवा लेखक रुपेश कुमार अपनी बेहतरीन किताबों और लेखन कला से देश भर में अपनी एक अलग पहचान बना रहे हैं। जानिए उनके सफर के बारे में।

Poetry Collection: जमुई जिले का ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व रखने वाला गिद्धौर क्षेत्र एक बार फिर अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में है. गिद्धौर निवासी युवा लेखक रूपेश कुमार अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य जगत में अलग पहचान बना रहे हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, राजनीति, साइबर अपराध, हास्य-व्यंग्य और काव्य जैसे विभिन्न विषयों पर उनकी रचनाएं पाठकों द्वारा सराही जा रही हैं.

कॉर्पोरेट करियर से साहित्य तक का सफर

रूपेश कुमार पेशे से एमबीए प्रोफेशनल हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मार्केटिंग और सेल्स क्षेत्र से की तथा एलजी, विप्रो और टीवीएस जैसी कंपनियों में भी कार्य किया. वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहकर लेखन और स्क्रिप्ट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. बचपन से ही कहानी लिखने का शौक रखने वाले रूपेश आज साहित्य जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं.

प्रारंभिक शिक्षा से मिली मजबूत नींव

रूपेश कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा झारखंड के गोड्डा हाई स्कूल और प्लस-टू की पढ़ाई देवघर के आर. मित्रा विद्यालय से पूरी की. इसके बाद देवघर कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की तथा मुंबई से एमबीए की डिग्री हासिल की.

कई किताबें पाठकों के बीच लोकप्रिय

रूपेश कुमार अब तक चार उपन्यास और दो काव्य संग्रह लिख चुके हैं. उनकी प्रमुख पुस्तकों में Straight From Life, जज़्बात, पतझड़ के पत्तों का गीत, डिजिटल ट्रैप और डिजिटल जाल शामिल हैं. साइबर अपराध पर आधारित उनकी रचनाएं पाठकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं. उनकी पुस्तकें अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.

वेब सीरीज और आदिवासी संस्कृति पर भी कर रहे कार्य

Poetry Collection: रूपेश इन दिनों वेब सीरीज के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग में भी अपनी पहचान बना रहे हैं. इसके अलावा वे Digital Terrorist Based on Human Relationship और Digital Horror जैसी नई पुस्तकों पर भी कार्य कर रहे हैं. साथ ही भारत सरकार की आदिवासी कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े अभियानों में भी अपनी रचनात्मक भूमिका निभा रहे हैं.

कई मंचों पर मिल चुका सम्मान

साहित्य और सामाजिक विषयों पर उत्कृष्ट लेखन के लिए रूपेश कुमार को विभिन्न सामाजिक एवं साहित्यिक मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है. उनकी उपलब्धि गिद्धौर और जमुई जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है.

ALSO READ: सोनो पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, तीन फरार अभियुक्तों के घर चस्पाया इश्तेहार


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार सौरभ प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गिद्धौर (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >