बरहट समेत कई इलाकों में बढ़ी वन्यजीवों की गतिविधि, वन विभाग ने जारी की सतर्कता अपील

मुंगेर जिले के मुंगेर वन प्रमंडल क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए विशेष सतर्कता अपील जारी की है. विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और उनकी सूचना तत्काल देने की अपील की है.

Forest Alert: जमुई जिले के मुंगेर वन प्रमंडल क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए विशेष सतर्कता अपील जारी की है. विभाग ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, उनकी सूचना तत्काल वन विभाग को देने तथा किसी भी आपात स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की अपील की है.

बरहट, चोरमारा और गुरमाहा क्षेत्र में बढ़ी गतिविधि

फॉरेस्टर सुमित कुमार ने बताया कि चोरमारा, गुरमाहा और बरहट समेत कई इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही जान-माल के लिए खतरा बन सकती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वन्यजीवों की गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम वन कार्यालय या वनकर्मी को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

24 घंटे के भीतर दें घटना की सूचना

वन विभाग ने बताया कि यदि वन्यजीवों के हमले या उनकी गतिविधि से किसी व्यक्ति, पशुधन, फसल या संपत्ति को नुकसान होता है, तो प्रभावित व्यक्ति या उनके परिजनों को 24 घंटे के भीतर वन विभाग अथवा स्थानीय थाना में इसकी सूचना देनी होगी. जांच में घटना की पुष्टि होने पर बिहार सरकार के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

जंगल के पास जाने से बचने की सलाह

वन विभाग ने जंगल से सटे गांवों के लोगों को बिना आवश्यकता वन क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है. साथ ही कहा गया है कि यदि किसी स्थान पर वन्यजीव दिखाई दें तो उन्हें छेड़ने, पकड़ने या भगाने का प्रयास बिल्कुल न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें.

सतर्कता बरतने की अपील

Forest Alert: वन विभाग ने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर सूचना से किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सकता है. विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और वन्यजीव दिखने पर केवल अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >