जीईसी जमुई में नवप्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम शुरू, 10 अगस्त तक मिलेगा शैक्षणिक मार्गदर्शन

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), जमुई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, संस्थागत संस्कृति और विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराना है।

Jamui Engineering College: जमुई. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय (जीईसी), जमुई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार से इंडक्शन (प्रवेश) कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, संस्थागत संस्कृति और विभिन्न सुविधाओं से परिचित कराना है, ताकि वे नए शैक्षणिक वातावरण में सहज रूप से स्वयं को ढाल सकें.

लखीसराय जीईसी के प्राचार्य ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, लखीसराय के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया. उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि तकनीक के जरिए समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर भी है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नवाचार, अनुसंधान और उत्कृष्टता को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने की प्रेरणा दी.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर जोर

जीईसी जमुई के प्राचार्य डॉ. भूपाल कुमार ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों से सभी शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

10 अगस्त तक होंगे विभिन्न सत्र

इंडक्शन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नारायण प्रसाद ने बताया कि 10 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्र सहायता सेवाओं, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य संस्थागत व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

विशेषज्ञ देंगे प्रेरक व्याख्यान

Jamui Engineering College: कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रेरक सत्र और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इन सत्रों का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें महाविद्यालयीन जीवन के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है.कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >