खैरा में बालू चालान सेंटर से पांच लाख की लूट, विरोध करने पर दो कर्मियों को चाकू मारकर किया घायल

Jamui crime news: जानकारी के अनुसार देर रात कई बदमाश बाइक से चालान सेंटर पहुंचे और अचानक अंदर घुसकर वहां रखी नकदी लूटने लगे. इस दौरान सेंटर के कर्मियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.

जमुई से गुलशन कश्यप की रिपोर्ट:

Jamui crime news: खैरा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक बालू घाट के चालान सेंटर में सोमवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया. वारदात के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सेंटर पर मौजूद दो कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है.

बाइक से पहुंचे बदमाश, नकदी लेकर हुए फरार

जानकारी के अनुसार देर रात कई बदमाश बाइक से चालान सेंटर पहुंचे और अचानक अंदर घुसकर वहां रखी नकदी लूटने लगे. इस दौरान सेंटर के कर्मियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए.

दो कर्मी गंभीर रूप से घायल

हमले में गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी शिवशक्ति कुमार तथा छपरा जिले के आमीन निजुआरा निवासी अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही खैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है.

घटनास्थल से मैगजीन बरामद

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दौरान घटनास्थल से एक मैगजीन बरामद होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.

दो लोगों से पूछताछ, छापेमारी जारी

मामले में संदिग्ध भूमिका के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

जल्द गिरफ्तारी का दावा

थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि लूटकांड में शामिल बदमाशों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इधर, स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल बन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >