इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या

बरहट थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शुक्रवार की शाम घरेलू विवाद से नाराज इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

जमुई. बरहट थाना क्षेत्र के बरहट गांव में शुक्रवार की शाम घरेलू विवाद से नाराज इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्रा बानो सिंह की 16 वर्षीया पुत्री सपना कुमारी के रूप में पहचान की गयी है. बताया जाता है कि सपना कुमारी वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं देकर मोबाइल में व्यस्त रहती थी, इसलिए परिजनों ने उसे डांटा था. डांटने से नाराज सपना ने दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बरहट थानाध्यक्ष पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी है. इधर, सपना की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >