क्रूड ऑयल पाइप लाइन का किया गया निरीक्षण

क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले को लेकर पाइपलाइन सुरक्षा प्रबंधन व प्रशासनिक सलाहकार सह सेवानिवृत्त डीआइजी विनोद कुमार ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया.

सिमुलतला. हल्दिया-बरौनी पाइपलाइन से क्रूड ऑयल चोरी करने के मामले को लेकर पाइपलाइन सुरक्षा प्रबंधन व प्रशासनिक सलाहकार सह सेवानिवृत्त डीआइजी विनोद कुमार ने गुरुवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार की मध्यरात्रि सिमुलतला थाना क्षेत्र के बसतपुर जंगल स्थित बड़का सिमरा गांव के समीप चोरों ने पाइपलाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी करने का प्रयास किया था. जिसे स्थानीय पुलिस की सक्रियता से विफल कर दिया गया था. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मिलीभगत के बिना इस तरह की घटना को अंजाम देना संभव नहीं है, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल पाइप लाइन से छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक है. इससे कभी भी भीषण विस्फोट हो सकता है, जिससे आसपास के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं. उन्होंने इसे पूरे क्षेत्र के लिए टाइम बम जैसी स्थिति बताया. विभाग के उपप्रबंधक अमित जैन ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें पाइपलाइन सुरक्षा और इससे जुड़े खतरों के प्रति जागरूक किया जायेगा. वहीं, आइओसी के तकनीकी कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत में जुटे हैं. आईओसी अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. इस दौरान प्रशिक्षु एसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में कई पुलिस जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >