छत से गिरकर महिला घायल, देवघर रेफर

प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया गांव में बुधवार की रात एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया गांव में बुधवार की रात एक महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. घायल महिला की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि कंचन देवी किसी कार्य से घर की छत पर गयी थीं, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गयीं. फिलहाल उनका इलाज देवघर में चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >