समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा मांग पत्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ अजफर को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा.

झाझा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य डॉ अजफर को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा. छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है. परिषद ने मांग की कि सभी वर्ग कक्षों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाये, साथ ही, गणित, कंप्यूटर और दर्शनशास्त्र विषयों की नियमित कक्षाएं संचालित की जाये. इसके अलावा स्नातकोत्तर और बीकॉम पाठ्यक्रम की पढ़ाई जल्द शुरू कराने की भी मांग उठायी गयी. परिषद ने महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि सभी मांगें सीधे तौर पर छात्रों के शैक्षणिक हित से जुड़ी हैं, इसलिए इनका जल्द समाधान जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी. इस मौके पर प्रो रूबी सिंह, बड़ा बाबू संजय चौधरी, नगर सहमंत्री अमरेंद्र कुमार, नगर कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार, कुमार हर्ष, विशाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >