पार्किंग शुल्क के विरोध में स्कूली वाहन चालकों जताया रोष

स्कूली वाहन चालकों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को यक्षराज स्थान पहाड़ी के समीप दामोदर कुमार की अध्यक्षता में की गई.

झाझा. स्कूली वाहन चालकों की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को यक्षराज स्थान पहाड़ी के समीप दामोदर कुमार की अध्यक्षता में की गई. बैठक में विभिन्न विद्यालयों से जुड़े चालक शामिल हुए और पार्किंग शुल्क वसूली के मुद्दे पर नाराजगी जतायी. बैठक में चालक रामसरन सिंह, मो मकबूल, जागेश्वर रजक सहित अन्य ने कहा कि पहले स्कूली वाहनों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब अचानक शुल्क वसूली शुरू कर दी गई है. इससे चालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. चालकों ने कहा कि वे बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अपनी सेवा देते हैं, ऐसे में उन पर अतिरिक्त शुल्क लगाना उचित नहीं है. उन्होंने मांग की कि स्कूली वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली तत्काल बंद की जाये. चालकों ने चेतावनी दी कि यदि पार्किंग एजेंट द्वारा शुल्क लेना बंद नहीं किया गया, तो शनिवार से सभी चालक एकजुट होकर स्कूली वाहन संचालन ठप कर देंगे. इससे विद्यार्थियों के आवागमन पर सीधा असर पड़ सकता है. वहीं, पार्किंग एजेंट अशोक यादव ने कहा कि उन्होंने सरकार को निर्धारित राशि जमा की है, इसलिए पार्किंग शुल्क लेना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है. अब इस मामले को लेकर प्रशासन के हस्तक्षेप और समाधान पर सभी की नजर टिकी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >