भूमि विवाद में भाई को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के मनीयड्डा गांव में भूमि विवाद के रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के मनीयड्डा गांव में भूमि विवाद के रंजिश में बड़े भाई ने छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया. परिजन ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल मनियड्डा गांव निवासी रंजीत मंडल ने बताया कि मेरे बड़े भाई राजेश मंडल के साथ वर्षों से तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायती बुलाया गया लेकिन पंचायत की बात मेरे बड़े भाई मानने को तैयार नहीं है. बुधवार को भी हम दोनों भाईयों के बीच उक्त जमीन को लेकर कहासुनी हो गयी. इसी दौरान राजेश कुमार मंडल ने लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा जिससे मैं घायल हो गया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >